SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हार्दिक पांड्या के लिए शाहरुख खान उठाएंगे ये कदम, KKR ने MI को ऑफर कर दी स्पेशल डील!

    5 days ago

    क्या IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम छोड़ चुके होंगे? अगर हां, तो कौन सी टीम उन्हें खरीदने की रेस में सबसे आगे चल रही है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी पूर्व चैंपियन टीमों का नाम हार्दिक के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी इस दौड़ में शामिल हो गई है. बताया जा रहा है कि KKR, हार्दिक के लिए ऑल-कैश डील करने को भी तैयार है.

    शाहरुख खान दिखा रहे दिलचस्पी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान व्यक्तिगत रूप से हार्दिक पांड्या में खुद काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और 2 खराब सीजन के बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स में लाना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान आमतौर पर क्रिकेट संबंधी फैसलों से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन पिछले 2 सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन से वो नाराज हैं.

    कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में आठवें और 2026 सीजन में सातवें स्थान पर रही. 2024 में कोलकाता चैंपियन बनी थी, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन गिरा है.

    इससे पहले राजस्थान रॉयल्स द्वारा हार्दिक में दिलचस्पी दिखाने की खबर सामने आई थी. हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल का ट्रेड होने की खबरें जोर पकड़ने लगी थीं, लेकिन KKR की दिलचस्पी ने ट्रेड के सारे समीकरण बदल दिए हैं.

    कैमरून ग्रीन होंगे रिलीज!

    हार्दिक पांड्या के कोलकाता नाइट राइडर्स में आने की चर्चा जोरों पर है. अगर KKR, मुंबई इंडियंस के साथ ऑल-कैश डील करती है, तो उसे पर्स में खूब सारे पैसों की जरूरत होगी. ऐसे में कैमरून ग्रीन के रिलीज होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं, जिन्हें 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने 25.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

    कोलकाता अगर हार्दिक को अपने स्क्वाड में लाना चाहती है, तो कैमरून ग्रीन को रिलीज करना काफी हद तक सही भी होगा. हार्दिक ना केवल एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल निभा सकते हैं, बल्कि KKR की कप्तानी भी कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें:

    क्रिकेट ही नहीं, बिजनेस के भी उस्ताद हैं विराट कोहली, जानें BCCI से अलग कितनी करते हैं कमाई

    टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, आयरलैंड टीम तक कैसे पहुंचा राजस्थान का क्रिकेटर

    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
    Next Article
    इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment