SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'मैं 13 छक्के लगाऊंगा', वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले ही बता दिया, फिर जो हुआ दुनिया रह गई हैरान

    2 days ago

    वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है. बड़े-बड़े दिग्गज उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. वैभव IPL 2026 सीजन में 72 छक्के लगाकर आ रहे हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है. 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच कुमार संगाकारा ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशालकाय टारगेट को चेज करने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि वो अकेले 13 छक्के लगाएंगे.

    दरअसल आईपीएल 2026 में LSG ने एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था. स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कुमार संगाकारा ने बताया कि कैसे वैभव ने उनके पास आकर कहा कि वो 13 छक्के लगाएंगे. वैभव की इस बात पर डोनोवन फरेरा और लुआन ड्री प्रिटोरियस भी चौंक गए थे.

    मैं 13 छक्के लगाऊंगा

    कुमार संगाकारा ने बताया, "हम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेल रहे थे, हमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 221 रन चेज करने थे. वैभव ने आँख मारी और मेरे पास आकर कहा, 'कोच चिंता मत कीजिए, हम जीत गए समझो.' वैभव ने उसके बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर डोनोवन फरेरा और लुआन ड्री प्रिटोरियस से कहा, 'मैं आज 13 छक्के मारने वाला हूं. मेरे ऐसा करने के बाद बाकी तुम दोनों संभाल लेना.'"

    ये बच्चा...

    कुमार संगाकारा ने अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहा, "वैभव ने उसके बाद 10 छक्के लगाए. जब वह 5 छक्के लगा चुका था तब डोनोवन और प्रिटोरियस ने एक-दूसरे की तरफ देखा और सोचा, वो आखिर क्या कह रहा था? उसके बाद दोनों बैठ गए और कहा, 'हमें छक्कों की गिनती करनी चाहिए क्योंकि यह बच्चा असल में अपनी कथनी को करनी में बदलने वाला है.' वैभव का आत्मविश्वास इस स्तर पर है."

    कमाल की बात यह रही कि वैभव ने उस मैच में 38 गेंद में 93 रन बनाए और 10 छक्के लगाए थे. राजस्थान ने वह मुकाबला 7 विकेट से जीता और पांच गेंद शेष बची थीं.

    यह भी पढ़ें:

    टी20 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू कराने वाला दूसरा देश बना भारत, जानें कौन है नंबर-1

    गौतम गंभीर हटाए जाएंगे, ये दिग्गज बनेगा हेड कोच; श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर हुई भविष्यवाणी

    Click here to Read More
    Previous Article
    Totapuri Mango Farming: सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे कर सकते हैं इसकी पैदावार? 
    Next Article
    'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment