SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल

    4 days ago

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 सीजन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. इस साल चेन्नई टीम ने प्लेऑफ में ना पहुंच पाने की हैट्रिक लगाई और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही. कई मेन खिलाड़ियों का चोटिल होना और बढ़िया प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन ना बन पाना CSK के सामने मुश्किल खड़ी करते रहे.

    सीजन समाप्त होने के बाद चेन्नई टीम ने जरूर अपने प्रदर्शन का आकलन किया होगा और कुछ ऐसे खिलाड़ी निकल कर सामने आए होंगे, जो शायद चेन्नई टीम के कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठ रहे हैं. तो यहां ऐसे 5 खिलाड़ियों पर नजर डालिए, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर सकती है.

    प्रशांत वीर

    CSK ने बाएं हाथ के गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. प्रशांत को गेंदबाजी में ज्यादा अवसर नहीं मिले, लेकिन उन्होंने जितनी भी गेंदबाजी की वहां उनकी जमकर पिटाई भी हुई. बल्लेबाजी में उन्होंने 90 रन बनाए.

    खलील अहमद

    IPL 2026 में कुछ मुकाबले खेलने के बाद खलील अहमद चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. वो 5 मैचों में सिर्फ दो विकेट ले पाए. अटकलें हैं कि चेन्नई इस बार अपने पेस अटैक को एकदम नया रूप दे सकता है, जिसमें शायद खलील अहमद का नाम ना हो.

    मैथ्यू शॉर्ट

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को CSK ने 2026 के मिनी ऑक्शन में 1.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. वो IPL 2026 में ना गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी में कोई कमाल कर पाए.

    यह भी पढ़ें: बड़े भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए शोएब अख्तर, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता

    राहुल चाहर

    राहुल चाहर से उम्मीद थी कि वो CSK के स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूती देंगे. नीलामी में चेन्नई ने उनपर 5.2 करोड़ रुपये भी लुटाए थे, लेकिन जब खेलने का समय आया तो उन्हें पूरे सीजन में केवल एक मैच खेलने का मौका मिला. संभव है कि इस बार राहुल का टीम से पत्ता कट हो सकता है, क्योंकि प्लेइंग इलेवन में नूर अहमद और अकील होसेन को ज्यादा महत्व दिया गया था.

    श्रेयस गोपाल

    श्रेयस गोपाल लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं और चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था. IPL 2026 में उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला.

    यह भी पढ़ें:

    Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी

    Click here to Read More
    Previous Article
    इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार शामिल
    Next Article
    IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment