SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'हाथ काट देंगे, मिट जाओगे...', Operation Sindoor में पिटने के बाद भी क्यों बिलबिला रहा PAK, 30 दिन में 5 बार भारत को उकसाया

    1 day ago

    ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह पिटने के बाद आर्थिक और राजनीतिक बदहाली से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान अक्सर भारत के खिलाफ जहरीले बयान का सहारा लेता रहता है. पाक के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक ने सिंधु जल विवाद को लेकर भारत को गीदड़भभकी दी है. इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी हाल में भड़काऊ बयान दे चुके हैं.

    पाक के मंत्री ने उगला भारत के खिलाफ जहर

    सिंधु जल संधि विवाद को लेकर पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत पर पानी की सप्लाई को कंट्रोल करने का आरोप लगाया. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मलिक ने कहा, ' पड़ोसी देश (भारत) के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल का कंट्रोल है. उनका कहना है कि वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं बहने देंगे. हम हमारे हिस्से के पानी पर दावा करने वालों के हाथ काट देंगे.'

    ख्वाजा आसिफ की भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गीदड़भभकी

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी हाल में एक स्थानीय चैनल से बातचीत के दौरान सिंधु जल समझौते को लेकर गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान को अपनी जल सुरक्षा को लेकर कोई खतरा महसूस होता है तो वह भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगा. पाक रक्षा मंत्री के इस बयान पर भारत ने जमकर लताड़ लगाई थी और इसे अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया था.

    वाराणसी की मस्जिद पर पाक राष्ट्रपति की टिप्पणी

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद का जिक्र करते हुए भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर एक बयान दिया था. इस पर भारत की ओर से करारा जवाब दिया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा कि पड़ोसी मुल्क को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं है.

    कराची आतंकी हमले का लगाया बेबुनियाद आरोप 

    पाकिस्तान ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर हुए आतंकी हमले का आरोप भारत पर मढ़ने की कोशिश की थी. जिसको खारिज करते हुए भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. भारत ने पड़ोसी मुल्क को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने अंदर झांकने की नसीहत दी और अपनी जमीन पर मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई करने की सलाह दी.

    पाक सांसद का भारत विरोधी बयान

    बीते महीने यानी मई में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता और सांसद राणा महमूद-उल-हसन ने भारत के खिलाफ जहर उगला था. पाक सांसद ने 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की तारीफ की और गीदड़भभकी देते हुए कहा - 'ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों...'

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Explained: क्या पिता आयतुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे मुज्तबा खामेनेई? 4 महीने से कहां 'गायब', किसके हाथों में ईरान?
    Next Article
    खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment