SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    iPhone 18 Pro में मिलेगा अब तक का सबसे धाकड़ कैमरा सेटअप, लेकिन जेब करनी पड़ सकती है ढीली

    1 day ago

    iPhone 18 Pro Camera Upgrade: ऐप्पल के अपकमिंग प्रो आईफोन में अब तक की सबसे बड़ी कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकती है. पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल में प्राइमरी कैमरा पर वेरिएबल अपर्चर और बड़े लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है. अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन अपग्रेड के कारण ऐप्पल की लागत बढ़ जाएगी. नए कैमरा सेटअप के लिए ऐप्पल को मौजूदा मॉडल के सेटअप की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा. ऐसे में यह देखना होगा कि क्या ऐप्पल सितंबर में लॉन्च होने वाले इन प्रो मॉडल्स की कीमत में इजाफा करेगी या नहीं.

    सालों से हो रहा है वेरिएबल अपर्चर का इंतजार

    आईफोन के कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर का इंतजार कई सालों से हो रहा है. इस साल आखिरकार ऐप्पल इस फीचर को पहली बार पेश करने के लिए तैयार है. अभी तक के आईफोन में फिक्स अपर्चर होता है. वेरिएबल अपर्चर के आने के बाद कैमरा सेंसर तक पहुंचने वाली लाइट को फिजिकली एडजस्ट किया जा सकेगा. इससे कम रोशनी वाली कंडीशन में प्रोफेशनल कैमरा जैसी फोटो ली जा सकेगी. साथ ही फोटो में नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट मिलेगा. इसके लिए यूजर को किसी सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा.

    ऐप्पल के लिए इस अपग्रेड का क्या मतलब?

    इमेज क्वालिटी को इंप्रूव करने के लिए ऐप्पल कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी यूज करते आई है, लेकिन अब वेरिएबल अपर्चर के तौर पर कैमरा हार्डवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है. कई एंड्रॉयड फोन में यह फीचर पहले से ही मौजूद है और आईफोन में इसके इंट्रोडक्शन के बाद बाकी अन्य कंपनियां भी ऐसा फीचर ला सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हार्डवेयर अपग्रेड ऐप्पल को काफी महंगा पड़ रहा है. यह अभी तक के कैमरा सेटअप से ज्यादा महंगी है. चाइनीज सप्लायर सन्नी ऑप्टिकल इस कंपोनेंट के प्रोडक्शन का ज्यादातर काम संभालेगी.

    क्या आईफोन होंगे महंगे?

    कैमरा अपग्रेड के कारण लागत बढ़ने के बाद यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या अपकमिंग आईफोन महंगे होंगे? यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि iPhone 18 Pro मॉडल्स में कैमरा अपग्रेड के साथ नेक्स्ट-जनरेशन सिलिकॉन और एडिशनल कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलने वाले हैं. मेमोरी चिप्स शॉर्टेज के बावजूद ऐप्पल अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी को टालती आई है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि ऐप्पल अपनी लागत का कुछ भार ग्राहकों पर डाल सकती है.

    ये भी पढ़ें-

    गर्मियों की छुट्टियों का लें पूरा मजा, साथ रखेंगे ये गैजेट तो नहीं रहेगी टेंशन

    Click here to Read More
    Previous Article
    AC के साथ स्टेबलाइजर यूज करें या नहीं? इन बातों को जानकर लें फैसला
    Next Article
    भारत नहीं, यह देश बना इंटरनेट यूजर्स का सबसे बड़ा गढ़! आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

    Related Technology Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment