SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL 2026: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, 3 अप्रैल को चेन्नई का अगला मैच; जानें वापसी पर ताजा अपडेट

    16 hours ago

    MS Dhoni Return To Practice: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. मैच में सीएसके को हार 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मुकाबले में एमएस धोनी इंजरी के चलते चेन्नई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे. अब माही की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. 

    चेन्नई की तरफ से एक 28 मार्च को धोनी के बारे में एक अपडेट जारी करते हुए बताया गया था कि थाला करीब 2 हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे. वह इस दौरान रिहैब से गुजरेंगे. लेकिन अब खुद चेन्नई की तरफ से एक वीडियो शेयर कर माही की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया. 

    धोनी की वीडियो से मिला संकेत 

    चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें धोनी किट बैग के साथ मैदान में अभ्यास के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं. चलने के लिहाज से तो धोनी बिल्कुल ठीक नजर आ रहे हैं. वीडियो के कमेंट में लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि क्या धोनी की वापसी हो रही है? 

    अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो भी आई सामने

    वीडियो के अलावा धोनी के नेट्स में अभ्यास करने की कुछ तस्वीरें औ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आईं. इन तस्वीरों को देखकर भी फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर किस तारीख को धोनी की वापसी होगी? हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभी धोनी की वापसी को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है. 

    चेन्नई के अगले मैच 

    चेन्नई अपना दूसरा लीग मैच 03 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. इसके बाद टीम का तीसरा लीग मैच 05 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा, जो बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

    धोनी का आईपीएल करियर

    धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं. 

     

    यह भी पढ़ें: LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

    Click here to Read More
    Previous Article
    किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
    Next Article
    LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment