SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, जानिए ताजा अपडेट

    16 hours ago

    IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में आग लग गई. ये हादसा तब हुआ जब टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी. जब आग लगी तब सभी प्लेयर्स बस के अंदर ही थे. बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी. समय रहते इसका पता चल गया. तुरंत सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया. रविवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती. 

    1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

    IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टीम बस में होटल की तरफ जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी बस में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. रिपोर्ट के अनुसार इसका पता चलते ही तुरंत सबसे पहले खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अच्छी खबर ये रही कि किसी भी खिलाड़ी का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन ये एक बुरी रात बन गई, प्लेयर्स करीब 1 घंटे तक वहां फंसे रहे फिर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें होटल पहुंचाया गया.

    इससे पहले दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद तूफान की वजह से गुजरात टाइटन्स की टीम अहमदाबाद में देरी से पहुंची थी. शुभमन गिल एंड टीम फाइनल के लिए अहमदाबाद शनिवार को करीब रात 11 बजे पहुंची थी.

    यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

    गुजरात टाइटन्स ने की कई गलतियां

    फाइनल में गुजरात टाइटन्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल जरूर थी, लेकिन शुभमन गिल (10) और साईं सुदर्शन (12) खराब शॉट खेलकर आउट हुए. टीम ने फाइनल में बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत सिंधु को तीसरे नंबर पर भेज दिया, जिन्होंने खेल को धीमा कर दिया. चौथे नंबर पर आए जोस बटलर भी स्ट्रगल करते नजर आए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए, यहां से GT पिछड़ती चली गई. वो तो वाशिंगटन सुंदर (50) की अर्धशतकीय पारी से टीम 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.

    यह भी पढ़ें- 'शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन...' फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली ये बयान वायरल

    चेज मास्टर विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसान जीत दिलाई. 42 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके लगाए. वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, जिसने शुरुआत में RCB के ऊपर से प्रेशर को हटा दिया था. RCB तीसरी टीम बन गई, जिसने लगातार 2 बार IPL ट्रॉफी जीती हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Virat Kohli Statement: 'शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन...' फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली का ये बयान वायरल
    Next Article
    Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment