SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

    17 hours ago

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली है. शानदार गेंदबाजी के दम पर RCB ने गुजरात टाइटंस को 155 रनों पर रोक दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, उन्होंने ऑरेंज कैप समेत कई अवार्ड्स जीते. जानिए ईनामी राशि के रूप में किसे कितनी धनराशि मिली.

    चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपये

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली. टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है, दोनों ट्रॉफी टीम ने एक ही ग्राउंड पर जीती हैं. फाइनल हारने वाली गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं.

    सिएरा कार समेत वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपये

    वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप विनर रहे, इसके आलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के का अवार्ड मिला. उन्हें सिएरा कार समेत कुल 45 लाख रुपये ईनामी राशि के रूप में मिले.

    यह भी पढ़ें- 'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

    IPL 2026 अवार्ड्स लिस्ट

    • विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये
    • उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये
    • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
    • ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
    • पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये
    • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
    • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
    • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार
    • सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
    • सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये
    • कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
    • प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये
    • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
    • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये

    IPL Final में क्या कुछ हुआ

    टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. गुजरात टाइटंस के दोनों ओपनर्स फाइनल में चल नहीं पाए, शुभमन गिल 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए. साईं सुदर्शन को 12 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. इसके बाद आए निशांत सिंधु और जोस बटलर ने पारी को धीमा कर दिया, और बड़ा स्कोर भी नहीं कर पाए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और जोस बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की मदद से गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई, उन्होंने 37 गेंदों में 50 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, चोट से जूझ रहे अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15), क्रुणाल पांड्या (1) सस्ते में आउट हो गए, तब RCB दबाव बन रहा था लेकिन दूसरे छोर पर विराट कोहली की शानदार पारी जारी रही और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए.

    Click here to Read More
    Previous Article
    RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- 'हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन...'
    Next Article
    Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- 'हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि...'

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment