SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

    1 day ago

    Virat Kohli Statement, IPL 2026 Final: विराट कोहली अंत तक खड़े रहे और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को IPL 2026 का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में कोहली ने चेज करते हुए 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी 25 गेंदों में पूरी की. कोहली ने छक्का लगाकर आरसीबी के लिए विनिंग रन बनाए. मैच के बाद कोहली ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार पिछले साल के जैसा प्रेशर नहीं था. 

    बता दें कि यह बेंगलुरु का लगातार दूसरा खिताब रहा. टीम ने पिछले सीजन 2025 में 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद पहला खिताब जीता था. कोहली ने बताया कि कैसे पिछले सीजन टीम में सबके ऊपर पहला खिताब जीतने का दबाव था. बताते चलें कि कोहली ने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद प्लेऑफ में फिफ्टी लगाई. इससे पहले 2016 में उनके बल्ले से प्लेऑफ में अर्धशतक निकला था. 

    मैच के बाद क्या कुछ बोले  विराट कोहली?

    मैच के बाद बात करते हुए किंग कोहली ने कहा, "मैंने कुछ लड़कों से कहा कि इस बार पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं दिखा. आज रात लड़कों का संयम साफ झलक रहा था. ब्रेक के बाद हमें कुछ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हम टॉप स्थान पर खत्म करना चाहते थे. मुंबई के खिलाफ मिली जीत ने हमें काफी कॉन्फिडेंस दिया. ऐसे लोगों का ग्रुप होना बहुत शानदार है जहां आपको यह महसूस न हो कि आप टीम के लिए कदम बढ़ाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं."

    पूरे सीजन चला कोहली का बल्ला 

    बता दें कि कोहली पूरे सीजन ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. हां बीच में वह 2 मैचों में लगातार 'जीरो' पर जरूर आउट हुए, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा. कोहली ने सीजन की 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 56.25 की औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 105* रनों का रहा. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे. 

     

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी

    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार
    Next Article
    U.S./Virginia Economy Media Roundtable (Zoom) Scheduled for 5/27 @ 9:00am ET

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment