SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Watch: धोनी-रोहित वाला सपना टूटा, संजीव गोयनका का पुराना वीडियो हुआ वायरल; 54 करोड़ डूबे

    1 week ago

    IPL 2027 के लिए स्टेज सजने लगा है, क्योंकि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की जगह कुलदीप यादव को LSG से ट्रेड कर दिया है. दूसरी ओर हार्दिक पांड्या को भी ट्रेड की अटकलों ने घेरा हुआ है. खैर पंत की बात करें तो उन्होंने 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेलकर दिल्ली टीम में वापसी की है.

    पंत-कुलदीप की ट्रेड डील के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने बहुत बड़े-बड़े दावे करके कहा था कि 10 साल बाद ऋषभ पंत का नाम एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ IPL के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाएगा. मगर सिर्फ दो साल में ही उनके दावे धरे के धरे रह गए हैं.

    संजीव गोयनका का पुराना वीडियो वायरल

    आपको याद दिला दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. इस बोली ने पंत को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था.

    उस समय संजीव गोयनका ने कहा था कि, "यह एक ऐसा सफर है कि अगले 15 साल में 5-6 टाइटल कैसे जीतने हैं. अभी लोग मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे सफल टीम बताते हैं. एमएस धोनी, रोहित शर्मा बेशक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, लेकिन मेरे शब्दों को याद रखिएगा कि 10 साल बाद लोग एमएस धोनी, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत."

    यह भी पढ़ें: यौन शोषण का लगा था आरोप, RCB से हुए थे बाहर; अब करने जा रहे हैं क्रिकेट मैदान पर वापसी

    54 करोड़ लुटाए, लेकिन नहीं बना काम

    ऋषभ पंत सिर्फ 2 सीजन लखनऊ के लिए खेलकर टीम को छोड़ चुके हैं. इसका मतलब LSG ने दो सीजन में 54 करोड़ रुपये लुटा दिए लेकिन पंत की कप्तानी में LSG की टीम एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची. गोयनका के वे दावे धरे के धरे रह गए हैं. पंत के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने LSG के लिए 28 मैच खेले, जिनमें वो 581 रन बना पाए.

    यह भी पढ़ें:

    ICC रैंकिंग में टूटा 36 साल का रिकॉर्ड, दो खिलाड़ी नंबर-1, जो रूट भी टॉप पर; ईशान 21 पायदान ऊपर

    Click here to Read More
    Previous Article
    ऋषभ पंत ने सिर्फ 3 शब्दों में LSG को कहा अलविदा, DC से जुड़ने के बाद मैसेज वायरल 
    Next Article
    Expert: LNG Incumbents Have the Edge as Export Boom Faces New Risks

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment