SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Long Island City

    -0.79°C

    Stormy
    4.12 km/h
    60%
    0.2h

    Latest

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

    गोंडा मनकापुर स्थित इंद्रलोक पैलेस में अखिल भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, उसकी चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।   कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकार समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है।   इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को जिला अध्यक्ष रईस अहमद द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने इसे अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा बताया।   समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ की जा रही पत्रकारिता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।   हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस आयोजन ने पत्रकारों को सम्मान देने के साथ-साथ समाजसेवियों और सामाजिक दायित्व का सही से निवाहण करने वाले व्यक्तियों को तक पहुंचाने का संदेश भी दिया।

    मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

    अमेरिका और ईरान की डील पर बातचीत के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों गोरुक और केशम में स्थित रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला किया था, जिसकी पुष्टि खुद यूएस सेंटकॉम ने की थी. अब इस पर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है. ईरान की IRGC एयरोस्पेस फोर्स ने उस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया जिसने हमला किया था और कहा कि टारगेट को तबाह कर दिया गया. अमेरिका ने ईरान में कहां किए थे हमले? अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इस वीकेंड पर ईरान के गोरुक और क़ेशम द्वीप में स्थित ड्रोन के रडार और कमांड एवं कंट्रोल साइटों पर आत्मरक्षा में हमले किए. CENTCOM ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये हमले इस वीकेंड पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ान भर रहे एक अमेरिकी MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में किए गए थे. https://t.co/d73wZXmCYn — U.S. Central Command (@CENTCOM) June 1, 2026 US सेंटकॉम ने क्या बताया? सेंटकॉम ने आगे बताया कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी हवाई सुरक्षा, एक जमीनी नियंत्रण केंद्र और दो हमलावर ड्रोनों को नष्ट करके जवाबी कार्रवाई की और इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल नहीं हुआ. पिछले सप्ताह भी दोनों देशों के बीच हमले हुए थे, जिसमें ईरान ने एक अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया था, जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी ड्रोन ऑपरेशन को निशाना बनाकर हमले किए थे.  ये भी पढ़ें- 'नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा', बालेन शाह के विवादित बयान पर अब आई विदेश मंत्रालय की सफाई ईरान की फार्स समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी सेना ने दक्षिणी होर्मोज़गान प्रांत में स्थित सिरिक द्वीप पर एक हवाई अड्डे को निशाना बनाया. हालांकि एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया.  ये भी पढ़ें- म्यांमार के राष्ट्रपति से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने पर दिया जोर

    पाकिस्तान से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद... पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा

    पहलगाम में बीते साल हुए आतंकी हमले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ ऐसा सबूत लगा है, जिससे पाकिस्तान का नापाक चेहरा फिर बेनकाब हुआ है. आतंकी हमले में हमलावरों के इस्तेमाल किए गए फोन का पड़ोसी मुल्क से कनेक्शन मिला है. पाक से जुड़े तार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमले की जांच में आतंकवादियों के इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा मिला है. इन दोनों मोबाइल को 2021 और 2023 में खरीदा गया था, लेकिन यह कई साल तक बंद पड़े रहे और इनको पहलगाम हमले के दौरान पहली बार एक्टिव किया गया. इन मोबाइल को एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से बरामद किया गया था. पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों फैसल उर्फ सलेमान शाह, हबीब ताहिर ऊर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी को बीते साल 28 जुलाई 2025 को मलनार महादेव मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इनके पास से शाओमी रेडमी सीरीज के दो मोबाइल मिले थे, जिसमें एक रेडमी 9T और दूसरा रेडमी नोट 12 था. हमले के समय एक्टिव किए गए दोनों फोन जांच में यह भी सामने आया है कि साल 2021 में पाकिस्तान के कराची की टेक सिरत कंपनी ने रेडमी 9T मोबाइल की पूरी खेप मंगवाई थी, इसके शिपमेंट की पेमेंट पाकिस्तान की फैसल बैंक ने की थी. शिपमेंट के डॉक्यूमेंट्स में लॉजिस्टिक कंपनी और डिलीवरी का एड्रेस फैसल बैंक की मेन ब्रांच शाहरा-ए फैसल कराची दर्ज था. दूसरा फोन 2023 में लाहौर की एयर लिंक कम्युनिकेशन कंपनी ने खरीदा था. दोनों मोबाइल कोपहलगाम आतंकी हमले के समय एक्टिव किया गया था. 22 अप्रैल 2025 को हुआ था पहलगाम अटैक यह हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हमले को द रेजिस्टेंस फ्रंट ने अंजाम दिया था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक हिस्सा माना जाता है. आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर और ‘कलमा’ पढ़वाकर गैर-मुस्लिमों की पहचान की और उन्हें निशाना बनाया. ट्रंप के बाद पीट हेगसेथ ने की पाकिस्तान की तारीफ तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'वो आसिम मुनीर जिसने...' मारे गए लोगों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय पोनी (घोड़ा) चलाने वाला व्यक्ति शामिल था, जिसने पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी।कई पीड़ित हाल ही में शादीशुदा थे और कुछ को उनके परिवार वालों के सामने ही बेहद करीब से गोली मार दी गई. इस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंक के बड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM योगी देंगे भूमिधरी अधिकार पत्र  

    पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!

    अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक को लेकर पाकिस्तान का नाम बार-बार सामने आता है. खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर लगातार ईरान के संपर्क में हैं. कई मौकों पर डोनाल्ड ट्रंप भी इनकी तारीफ कर चुके हैं लेकिन इस बीच एक देश ऐसा भी है जो चुपचाप क्षेत्रीय हालात को स्थिर कराने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है और वो है मिडिल ईस्ट का ही एक देश मिस्त्र. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ क्षेत्रीय हालात पर बातचीत की. क्या बोले मिस्र के राष्ट्रपति उन्‍होंने कहा क‍ि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने में मदद कर रहा है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, फोन से हुई बातचीत में अल सीसी ने कहा कि मिस्र विभिन्न संबंधित पक्षों के साथ लगातार और गहन संपर्क में है, ताकि अमेरिका और ईरान के बीच एक व्यापक समझौता कराने में मदद मिल सके. उन्होंने कहा कि इस मामले में मिस्र का रुख अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और देशों की संप्रभुता तथा उनके संसाधनों के सम्मान पर आधारित है. होर्मुज स्‍ट्रेट खुला रहना चाहिए- मैक्रों फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि फ्रांस क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने और मध्य पूर्व को अराजकता की ओर जाने से रोकने के लिए प्रयास कर रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि होर्मुज स्‍ट्रेट खुला रहना चाहिए और वहां से जहाजों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगनी चाहिए. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान परमाणु समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं. हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई भी एक विकल्प बनी रहेगी. ट्रंप ने अब क्या कहा? फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके. ट्रंप ने कहा कि हम एक बहुत अच्छे समझौते के करीब हैं. अगर यह समझौता हो जाता है तो अच्छा है, नहीं तो फिर हमें सैन्य विकल्प पर आगे बढ़ना पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि ईरान ऐसी शर्तों पर सहमत हो गया है जिनके तहत वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और न ही हासिल करेगा. ट्रंप ने कहा कि मैंने पूछा कि अगर आप किसी और से परमाणु हथियार खरीद लें तो क्या होगा? अब इसमें यह भी शामिल है कि हम न तो परमाणु हथियार बनाएंगे और न ही किसी भी तरह से खरीदेंगे. राष्ट्रपति ने बातचीत को कठिन बताया, लेकिन कहा कि धीरे-धीरे प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा क‍ि वे बहुत सख्त बातचीत करने वाले हैं इसमें समय लगता है लेकिन धीरे-धीरे हमें लगता है कि हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं.  ये भी पढ़ें  कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

    पाकिस्तान के बाद एक और मुस्लिम देश आया आगे, अमेरिका और ईरान में शांति समझौता कराने का किया वादा

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ क्षेत्रीय हालात पर बातचीत की. उन्‍होंने कहा क‍ि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने में मदद कर रहा है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, फोन बातचीत में सीसी ने कहा कि मिस्र विभिन्न संबंधित पक्षों के साथ लगातार और गहन संपर्क में है, ताकि अमेरिका और ईरान के बीच एक व्यापक समझौता कराने में मदद मिल सके. उन्होंने कहा कि इस मामले में मिस्र का रुख अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और देशों की संप्रभुता और उनके संसाधनों के सम्मान पर आधारित है. वहीं, इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि फ्रांस क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापित करने और मध्य पूर्व को अराजकता की ओर जाने से रोकने के लिए प्रयास कर रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि होर्मुज स्‍ट्रेट खुला रहना चाहिए और वहां से जहाजों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगनी चाहिए. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई भी एक विकल्प बनी रहेगी. व्हाइट हाउस में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके. ट्रंप ने कहा, 'हम एक बहुत अच्छे समझौते के करीब हैं. अगर यह समझौता हो जाता है तो अच्छा है, नहीं तो फिर हमें सैन्य विकल्प पर आगे बढ़ना पड़ेगा.' उन्होंने दावा किया कि ईरान ऐसी शर्तों पर सहमत हो गया है जिनके तहत वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और न ही हासिल करेगा. ट्रंप ने कहा, 'मेरे लिए सबसे जरूरी गारंटी यही है कि परमाणु हथियार नहीं होंगे. उन्होंने इस बात पर सहमति जताई है.' उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह चिंता जताई कि ईरान कहीं और से परमाणु हथियार खरीद सकता है, तो बातचीत की शर्तों को और विस्तृत किया गया. ट्रंप ने कहा, 'शुरुआत में उन्होंने कहा था कि हम परमाणु हथियार विकसित नहीं करेंगे. मैंने पूछा कि अगर आप किसी और से खरीद लें तो क्या होगा? अब इसमें यह भी शामिल है कि हम न तो परमाणु हथियार बनाएंगे और न ही किसी भी तरह से खरीदेंगे.' राष्ट्रपति ने बातचीत को कठिन बताया, लेकिन कहा कि धीरे-धीरे प्रगति हो रही है. यह भी पढ़ें:- Pakistan-US Relations: कंगाल पाकिस्तान का करोड़ों का दांव! अमेरिका में 1.3 मिलियन डॉलर की लॉबिंग डील, वजह जानकर चौंक जाएंगे उन्होंने कहा क‍ि वे बहुत सख्त बातचीत करने वाले हैं. इसमें समय लगता है. लेकिन धीरे-धीरे हमें लगता है कि हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत के जरिए समाधान निकालना पसंद करेंगे, लेकिन उन्होंने दोहराया कि अगर अमेरिका की शर्तें पूरी नहीं हुईं तो वह कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. यह भी पढ़ें:- 'नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा', बालेन शाह के विवादित बयान पर अब आई विदेश मंत्रालय की सफाई  

    RCB Vs GT FINAL: 'मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि...', जीत के बाद RCB कप्तान रजत पाटीदार का भावुक बयान

    Gujarat Titans Vs Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता. आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है और दोनों बार कप्तान रजत पाटीदार रहे हैं. आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद पाटीदार काफी भावुक नजर आए. मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "बहुत ही शानदार लग रहा है. जब हम यहां आए थे, तो पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं. मेरे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. हमारी योजना एकदम स्पष्ट थी. जब हमने टॉस जीता, तो लक्ष्य का पीछा करना हमारे लिए आसान हो गया. जिस तरह से भुवी, हेजलवुड, रसिक, क्रुणाल, सुयश और शेफर्ड ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की, वह सचमुच काबिले-तारीफ थी. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा. मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत में लिखा था. मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं". उन्होंने कहा, "पिछले साल के मुकाबले इस बार हमारा आत्मविश्वास थोड़ा ज्यादा था. जहां भी हम खेलने गए, वहां मौजूद प्रशंसकों की वजह से हमें हर जगह अपने घरेलू मैदान जैसा ही महसूस हुआ. टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने इस बात का विश्लेषण करने की कोशिश की कि मेरे लिए कौन से शॉट्स सबसे ज्यादा कारगर रहेंगे. मुझे दिनेश कार्तिक से कई अहम सुझाव मिले, जो मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुए. वह हमेशा टीम के लिए हर पल मौजूद रहते हैं". पाटीदार ने आरसीबी फैंस के लिए कहा, "यह एक बार फिर आपके लिए है, आरसीबी के फैन्स. इस साल कप हमारा है". फाइनल मैच पर गौर करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए. आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया.

    ट्रंप सरकार में लगातार इस्तीफों पर NYT ने उठाया सवाल तो भड़के US प्रेसिडेंट, कहा- 'डीप स्टेट और लेफ्ट आइडियोलॉजी वाले...'

    Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप प्रशासन से बड़ी संख्या में कानूनी अधिकारियों के बाहर जाने को लेकर सवाल उठाए गए थे. ट्रंप ने कहा कि इसे नकारात्मक खबर के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि वास्तव में यह उनकी सरकार के लिए अच्छी बात है. उन्होंने दावा किया कि प्रशासन छोड़ने वाले कई लोग वामपंथी विचारधारा और तथाकथित 'डीप स्टेट' से जुड़े थे, जबकि कुछ अधिकारियों को उनकी सरकार ने नौकरी से निकाल दिया था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को बताया भ्रामक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने 'ट्रंप प्रशासन में कानूनी प्रतिभाओं का बड़ा पलायन' शीर्षक से खबर प्रकाशित की है और इसे ऐसे प्रस्तुत किया है जैसे यह कोई बुरी बात हो. ट्रंप के मुताबिक, वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा कि प्रशासन छोड़ने वाले लोग 'कट्टर वामपंथी, डीप स्टेट से जुड़े लोग और ऐसे तत्व थे जो देश को नुकसान पहुंचा रहे थे तथा सरकार का दुरुपयोग कर रहे थे.' 'कई लोग खुद नहीं गए, उन्हें निकाला गया' ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन से जाने वाले सभी लोग स्वेच्छा से नहीं गए थे. उन्होंने दावा किया कि उनमें से कई अधिकारियों को उनकी सरकार ने पद से हटा दिया था. ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स इस घटनाक्रम को गंभीर संकट की तरह दिखाने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह उनकी सरकार की नीतियों के अनुरूप एक सकारात्मक बदलाव है. 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' एजेंडे का किया जिक्र अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहती है जो 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) के एजेंडे का समर्थन करते हों. उन्होंने कहा कि उनकी टीम में ऐसे लोगों की जरूरत है जो देश को मजबूत बनाने के लिए काम करें, न कि ऐसे लोग जो अमेरिका को कमजोर करने की कोशिश करें. ओबामा और बाइडेन प्रशासन पर भी साधा निशाना ट्रंप ने आरोप लगाया कि प्रशासन छोड़ने वाले कई अधिकारी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन के कार्यकाल में नियुक्त किए गए थे. उन्होंने कहा कि कई मामलों में ऐसे लोगों को शुरू से ही अमेरिका का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए था. ट्रंप के अनुसार, उनकी सरकार ऐसे अधिकारियों को हटाकर प्रशासन को अपने नीति-लक्ष्यों के अनुरूप बनाने का काम कर रही है. जाने वाले अधिकारियों को दी शुभकामनाएं ट्रंप ने प्रशासन छोड़ने वाले अधिकारियों की आलोचना की, लेकिन उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि जो लोग जा रहे हैं, वे भविष्य में 'और बड़े, बेहतर और उज्ज्वल अवसरों' की ओर बढ़ें. ट्रंप ने कहा कि वह उनका पूरा समर्थन करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. ट्रंप ने अपने बयान के अंत में दोहराया कि उनकी प्राथमिकता ऐसे लोगों को प्रशासन में रखना है जो अमेरिका के हितों को सर्वोपरि मानें और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हों.

    Virat Kohli Statement: 'शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन...' फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली का ये बयान वायरल

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया. रविवार को फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी के लिए 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. विराट कोहली के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. खिताबी जीत के बाद कोहली ने कहा, "यह वही चीज है, जिसका आप हमेशा सपना देखते हैं. मैंने इस पल की कई बार कल्पना की थी, आईपीएल जीतने और यहां खड़े होने की. हमारी टीम आपको हर तरह की परिस्थिति से निपटने का आत्मविश्वास देती है. आज के खेल की यही मांग है. युवा खिलाड़ी आपको लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं और आप से अधिक योगदान की उम्मीद रखते हैं. आपको टीम के लिए अतिरिक्त 20-30 रन जोड़ने होते हैं. इसी वजह से मुझे अपनी सोच बदलनी पड़ी, ताकि मैं टीम के लिए वे अतिरिक्त रन बना सकूं". आरसीबी 14 लीग मुकाबलों में 9 जीत के साथ शीर्ष पर रही थी. कोहली ने कहा, "हमारा लक्ष्य प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहकर लीग चरण खत्म करना था. कई लोगों ने पूछा कि प्लेऑफ में हम किस टीम का सामना करना पसंद करेंगे, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि सामने कौन-सी जर्सी है". जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने कोहली की शानदार पारी के दम पर महज 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इस दौरान कोहली ने सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (32) के साथ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े, जबकि टिम डेविड (24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन जुटाए. यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी कोहली ने आरसीबी की तारीफ में कहा, "हम एक पेशेवर टीम हैं. शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन मुझे भरोसा था कि अगर मैं आउट भी हो जाऊं तो हमारी बल्लेबाजी में इतनी गहराई है कि टीम मैच जीत सकती है. मेरे और साथी बल्लेबाज के बीच पूरी स्पष्टता थी और हम दोनों स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे. हमने अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए थे. वेंकटेश को भी श्रेय जाता है, उन्होंने आकर शानदार काम किया. मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे लिए सिर्फ 7 घरेलू मैच नहीं होते, बल्कि 14 घरेलू मैच होते हैं. यहां गुजरात टाइटंस की घरेलू टीम थी, लेकिन शायद 90 प्रतिशत दर्शक आरसीबी के समर्थक थे". यह भी पढ़ें- 'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

    IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, जानिए ताजा अपडेट

    IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में आग लग गई. ये हादसा तब हुआ जब टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी. जब आग लगी तब सभी प्लेयर्स बस के अंदर ही थे. बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी. समय रहते इसका पता चल गया. तुरंत सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया. रविवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती.  1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टीम बस में होटल की तरफ जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी बस में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. रिपोर्ट के अनुसार इसका पता चलते ही तुरंत सबसे पहले खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अच्छी खबर ये रही कि किसी भी खिलाड़ी का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन ये एक बुरी रात बन गई, प्लेयर्स करीब 1 घंटे तक वहां फंसे रहे फिर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें होटल पहुंचाया गया. इससे पहले दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद तूफान की वजह से गुजरात टाइटन्स की टीम अहमदाबाद में देरी से पहुंची थी. शुभमन गिल एंड टीम फाइनल के लिए अहमदाबाद शनिवार को करीब रात 11 बजे पहुंची थी. यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी गुजरात टाइटन्स ने की कई गलतियां फाइनल में गुजरात टाइटन्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल जरूर थी, लेकिन शुभमन गिल (10) और साईं सुदर्शन (12) खराब शॉट खेलकर आउट हुए. टीम ने फाइनल में बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत सिंधु को तीसरे नंबर पर भेज दिया, जिन्होंने खेल को धीमा कर दिया. चौथे नंबर पर आए जोस बटलर भी स्ट्रगल करते नजर आए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए, यहां से GT पिछड़ती चली गई. वो तो वाशिंगटन सुंदर (50) की अर्धशतकीय पारी से टीम 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. यह भी पढ़ें- 'शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन...' फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली ये बयान वायरल चेज मास्टर विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसान जीत दिलाई. 42 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके लगाए. वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, जिसने शुरुआत में RCB के ऊपर से प्रेशर को हटा दिया था. RCB तीसरी टीम बन गई, जिसने लगातार 2 बार IPL ट्रॉफी जीती हैं.

    'नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा', बालेन शाह के विवादित बयान पर अब आई विदेश मंत्रालय की सफाई

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के संसद में जमीन पर कब्जा करने को लेकर दिए गए बयान को लेकर जमकर विवाद हुआ. अब नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस पर सफाई दी है और साफ किया है कि नेपाली पीएम के बयान का मतलब क्या था. क्या बोले थे बालेन शाह? रविवार (31 मई) को संसद में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पता चला कि न सिर्फ भारत ने नेपाल की जमीन पर कब्जा किया है, बल्कि नेपाल ने भी कई जगहों पर भारत की जमीन पर कब्जा किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर पौडेल छेत्री ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की बातें मुख्य रूप से बॉर्डर पर नो-मैन्स-लैंड एरिया में अतिक्रमण और जिसे उन्होंने क्रॉस-बॉर्डर कब्जा बताया, उससे जुड़ी थीं. नेपाली मीडिया द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने रविवार(31 मई) को साफ किया कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने संसद में नेपाल के भारतीय जमीन पर कब्जा करने के बारे में जो कहा था, वह किसी इलाके के दावे के बजाय बॉर्डर पार जमीन पर कब्जे और नेपाल-भारत बॉर्डर के पार जमीन के इस्तेमाल के बारे में था. बयान पर मंत्रालय ने क्या कहा? मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री ने संसद में जिस मुद्दे का जिक्र किया, वह असल में दसगजा एरिया (नो-मैन्स-लैंड) में अतिक्रमण और क्रॉस-बॉर्डर कब्जे से जुड़ा है. मंत्रालय के मुताबिक, नदी वाले इलाकों में नेपाल-भारत की सीमा को फिक्स्ड बाउंड्री सिद्धांत का इस्तेमाल करके तय किया गया था, जिसके नतीजे में ऐसे हालात बने जहां एक देश के नागरिक दूसरे देश के अधिकार क्षेत्र में आने वाली जमीन पर खेती करते हैं या रहते हैं. ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात? मंत्रालय ने कहा कि एक टेक्निकल कमेटी के अध्ययन से पता चला है कि नेपाल अभी जिस जमीन का इस्तेमाल कर रहा है और जिस पर उसका कब्जा है, वह सीमा के भारतीय हिस्से में आ सकती है, जबकि भारत जिस जमीन का इस्तेमाल कर रहा है और जिस पर उसका कब्जा है, वह नेपाली हिस्से में आ सकती है.बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री का पार्लियामेंट में यह बयान कि कुछ जगहों पर भारतीय जमीन नेपाली साइड में हो सकती है, इस टेक्निकल सच्चाई और बॉर्डर पार कब्जे के मुद्दे से जुड़ा है. आलोचना के बाद आई सफाई यह सफाई शाह की पार्लियामेंट्री टिप्पणियों से शुरू हुई आलोचना और बहस के बाद आई है, जिसे कुछ लोगों ने भारतीय इलाके पर नेपाली दखल की बात माना था. इसी संसदीय सत्र के दौरान बालेंद्र शाह ने यह भी कहा था कि नेपाल और भारत को सीमा से जुड़े मुद्दों पर मिलकर बात करनी चाहिए और दोहराया कि लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी से जुड़े विवाद डिप्लोमैटिक बातचीत से सुलझाए जाएंगे. Pakistan-US Relations: कंगाल पाकिस्तान का करोड़ों का दांव! अमेरिका में 1.3 मिलियन डॉलर की लॉबिंग डील, वजह जानकर चौंक जाएंगे  

    Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल

    IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है. RCB ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से मात दी. खिताबी मुकाबले को देखने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में थे, सबसे ज्यादा अवार्ड्स उन्होंने ही जीते. प्रेजेंटेशन में रवि शास्त्री ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि अब आप रोजाना कितना दूध पीते हो? इस पर उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया, जो वायरल हो रहा है. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीतने पर वैभव सूर्यवंशी को सिएरा कार मिली. इसके आलावा उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड जीता. अवार्ड लेने आए वैभव ने बताया कि ये सीजन उनके लिए सीखने वाला भी रहा. उन्होंने बताया कि उन्होंने सीखा कि मैच की स्थिति को देखकर खेलना होता है, हर समय एक जैसे नहीं खेल सकते.  हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर पहली ही गेंद उनकी रेंज में आती है, उन्हें लगता है कि वह मार सकते हैं तो वह हिट करने की पूरी कोशिश करते हैं. यही उनका स्टाइल है, जिसमें वह अभी तक सफल भी रहे हैं. बातचीत में रवि शास्त्री ने उनसे कहा, "आप गेंदबाजों की तो ऐसी पिटाई करते हो, आउट ऑफ फैशन. आप रोजाना कितना दूध पीते हो?" वैभव सूर्यवंशी का जवाब वायरल ये सवाल सुनकर वैभव सूर्यवंशी की हंसी छूट गई, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, "मैं अब दूध नहीं पीता." शास्त्री ने फिर कहा आप अब बड़ी अलमारी रख लो, इतने अवार्ड्स रखने के लिए. Funny conversations between Ravi Shastri and Vaibhav Suryavanshi 😂✨ pic.twitter.com/FmY2TpPr5g — Shin Kohli (@Shinkohli) May 31, 2026 यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक लगाया और 2 बार शतक से चूक गए. उन्होंने प्लेऑफ के दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की, एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर-2 में 96 रन बनाए. इस सीजन उन्होंने कुल 72 छक्के लगाकर इतिहास रचा, अब वह एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

    Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- 'मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना...'

    वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धूम मचा दी, लेकिन 15 साल की इस बल्लेबाजी सनसनी का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है. हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर दो में बाद में उप विजेता बनी गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी. लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया. सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं. रविवार को यहां फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है. ’’ IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी उन्होंने कहा, ‘‘आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा. मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला. ’’ सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए.  उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं. ’’ सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा.’’ यह भी पढ़ें- 'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान