SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब

    22 hours ago

    ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने शनिवार को इजरायल के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है. यह विमान मध्य ईरान के ऊपर से गुजर रहा था, तभी इस पर हमला किया गया. इधर, इजरायल का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान विमान सतह से हवा में मार करनेवाली मिसाइल की चपेट में आ गया था. साथ ही जोर देकर कहा है कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. 

    ये दावे ऐसे समय सामने आए हैं, जब 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से हमला कर दिया था. फिलहाल पूरे इलाके में जंग के हालात और अस्थिरता बनी हुई है. युद्ध के हालात पूरे मिडिल ईस्ट में बने हुए हैं. एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गार्ड्स ने अपनी वेबसाइट सेपाह न्यूज पर कहा है कि यहूदी शासन से जुड़े एक F-16 दुश्मन लड़ाकू विमान पर सुबह 3.45 बजे मध्य ईरान में हमला किया गया. 

    पूरे मामले पर इजरायल ने क्या कहा है? 

    इधर, इस पूरे मामले पर इजरायली सेना का कहना है कि ईरान में एक ऑपरेशनल गतिविधि चल रही है. इस दौरान सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी गई. विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, ये दोनों दावे एक घटना से जुड़े हैं, इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है. 

    वहीं ईरान की मीडिया ने इस घटना से जुड़े फुटेज जारी किए हैं. इसमें एक तस्वीर में कथित तौर पर धुआं उठता दिख रहा. इसके अलावा एक विमान को और निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे विमान की पहचान नहीं की गई. न ही यह बताया गया कि वह इजरायल का था कि अमेरिका का था.

    F-35 के बाद एक और दावा

    यह दावा ईरान के F-35 को मार गिराने के कुछ दिन बाद किया गया है. इससे पहले ईरान ने अमेरिका के विमान को मार गिराने का दावा किया था. ईरान ने दावा किया था कि F-35 लड़ाकू विमान मध्य ईरान के आसमान में मार खा गया है. उसे गंभीर नुकसाान पहुंचा है. सीएनएन ने दो सूत्रों का हवाला देते हुए इसे रिपोर्ट किया था. एक अमेरिकी F-35 विमान जिसकी मध्यपूर्व में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. तब उसे कथित तौर पर ईरान के हमले का सामना करना पड़ा था. अब ईरान का कहना है कि एक इजरायली F-16 पर हमला किया. इजरायल ने मिसाइल हमले की पुष्टी की है. साथ ही किसी भी तरह के नुकसान से इनकार किया है.

    यह भी पढ़ें: 'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त

    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
    Next Article
    'एयरपोर्ट पर तैनात कर देंगे ICE एजेंट', सीनेट में पास नहीं हुआ फंडिंग वाला बिल तो बौखला उठे ट्रंप

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment