SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज

    22 hours ago

    एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. वह 81 साल के थे. मुलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के साथ कथित संबंधों की दो साल तक चली विवादास्पद जांच का नेतृत्व किया था. एफबीआई के पूर्व डायरेक्टर की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है.

    परिवार ने जारी किया बयान

    परिवार की ओर से बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी गई है. जिसमें कहा गया, 'गहरे दुख के साथ, हम यह खबर साझा कर रहे हैं कि बॉब का कल रात निधन हो गया. उनका परिवार निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.' हालांकि परिवार की ओर से यह नहीं बताया कि मुलर की मौत के पीछे क्या कारण रहे.

    रॉबर्ट मुलर की मौत पर क्या बोले ट्रंप?

    एफबीआई के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट कर तंज कसा. उन्होंने लिखा, 'अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गए. अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते.'

    बता दें मुलर अमेरिका के छठे FBI डायरेक्टर बने थे. उनको 4 सितंबर 2001 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने नामित किया था. उन्होंने करीब 12 वर्षों तक एफबीआई निदेशक के रूप में कार्य किया और 2013 में रिटायर हुए. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुलर से उनका 10 वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी निदेशक बने रहने का अनुरोध किया. वे एफबीआई के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निदेशक थे. केवल जे. एडगर हूवर ने उनसे अधिक समय तक सेवा की.

    बता दें कि वह न्याय विभाग की उस जांच में विशेष वकील रहे, जिसमें यह पता लगाया जा रहा था कि क्या ट्रम्प अभियान ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के लिए रूस के साथ अवैध रूप से समन्वय किया था.

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान ने 4000KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागी मिसाइल, पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त... मिडिल ईस्ट में 5 बड़े अपडेट
    Next Article
    ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment