SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इस राज्य में बदल गए फसल ऋण योजना के नियम, अब 3 लाख तक पर नहीं देना होगा ब्याज

    1 day ago

    Short Term Crop Loan Scheme: खेती-किसानी में किसानों घाटे से बचाने के लिए कर्ज के बोझ को कम करने के के लिए सरकारें लगातार नए-नए कदम उठाती रहती हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी राहत भरी घोषणा की है. सरकार ने जीरो परसेंट ब्याज दर पर मिलने वाले शॉर्ट टर्म क्रॉप लोन के नियमों में बड़ा फेरबदल किया है. 

    अब राज्य के किसानों को खेती की लागत के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन लेने पर एक रुपया भी ब्याज नहीं देना होगा.सरकार ने सिर्फ ब्याज में राहत ही नहीं दी बल्कि लोन लेने और चुकाने की प्रोसेस को भी पहले के मुकाबले ज्यादा सरल बनाया है. इसका फायदा छोटे, सीमांत और बड़े सभी किसानों को मिलेगा. जान लीजिए पूरी खबर. 

    3 लाख रुपये तक के लोन पर नहीं देना होगा ब्याज

    मध्य प्रदेश में अब नई व्यवस्था के तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक के फसल लोन या किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट पर ब्याज में राहत मिलेगी. केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली ब्याज सब्सिडी के अलावा राज्य सरकार भी अलग से ब्याज सहायता देगी. अगर किसान तय समय के भीतर पूरा लोन चुका देते हैं तो उन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा. 

    यानी समय पर भुगतान करने वाले किसानों को जीरो इंटरेस्ट क्रॉप लोन का लाभ मिलेगा. इस नई लिमिट के तहत किसानों को नकद पैसे के साथ-साथ खेती के लिए जरूरी खाद और बीज जैसी चीजें लोन पर आसानी से मिल सकेंगी. इसके अलावा अब लोन चुकाने के लिए भी किसानों को पूरे 12 महीने का लंबा वक्त मिलेगा. जिससे वे फसल बेचकर आराम से भुगतान कर सकें.

    यह भी पढ़ें:दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देती है ये बकरी, जानें कितनी है कीमत?

    समय पर कर्ज चुकाने वालों को मिलेंगे ये फायदे

    सरकार ने किसानों को समय पर लोन चुकाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से ब्याज पर मिलने वाली सब्सिडी यानी अनुदान की व्यवस्था को भी मजबूत किया है. लोन लेने वाले किसानों को सरकार की तरफ से 1.25 फीसदी का सामान्य ब्याज अनुदान दिया जाएगा. इसके साथ ही जो किसान तय समय सीमा के अंदर अपने लोन का पूरा भुगतान कर देंगे. 

    उन्हें सरकार 4 प्रतिशत का अलग से प्रोत्साहन ब्याज अनुदान भी देगी. इन सभी रियायतों और सब्सिडी को मिलाकर किसानों के लिए प्रभावी ब्याज दर शून्य प्रतिशत हो जाएगी. सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों किसानों को साहुकारों और ऊंची ब्याज दरों वाले निजी कर्जदारों के चंगुल से आजादी मिलेगी.

    यह भी पढ़ें: Water Saving in Agriculture: अगर कमजोर पड़ा मानसून तो नुकसान से उबरने के इन तरीकों को अपनाएं किसान, होगा फायदा

    Click here to Read More
    Previous Article
    गांव में है जमीन तो खोल सकते हैं बीज भंडार, जानें लाइसेंस का पूरा प्रोसेस
    Next Article
    दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देती है ये बकरी, जानें कितनी है कीमत?

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment