SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    किस सीजन में कर सकते हैं कीवी की खेती, लाखों रुपये की होगी इनकम

    22 hours ago

    Kiwi Farming Tips: बदलते दौर में पारंपरिक खेती के बजाय बागवानी की तरफ किसानों का रुझान तेजी से बढ़ा है और इस लिस्ट में कीवी का नाम सबसे ऊपर आता है. यह एक ऐसा विदेशी फल है जिसकी डिमांड मार्केट में पूरे साल बनी रहती है. खासकर डेंगू जैसी बीमारियों के समय तो इसकी कीमत आसमान छूने लगती है. अगर आप भी कम जमीन में और कम लागत लगाकर लाखों रुपये का तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, 

    तो कीवी की खेती आपके लिए मोटे मुनाफे वाली साबित हो सकती है. भारत के कई हिस्सों में अब किसान इसकी खेती करके सालाना मोटी कमाई कर रहे हैं. बस आपको इसकी सही मौसम और सही तकनीकों की समझ होनी चाहिए. जान लीजिए किस मौसम में बेस्ट रहती है कीवी की खेती. 

    कीवी की खेती के लिए सबसे बेस्ट सीजन 

    कीवी मूल रूप से ठंडे और ठंडे इलाकों का पौधा है. इसलिए इसकी खेती के लिए सही सीजन का चुनाव करना बेहद जरूरी है. अगर आप इसके पौधों की रोपाई करने की सोच रहे हैं. तो इसके लिए दिसंबर से लेकर जनवरी तक का सर्दियों का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है. इस दौरान इसके पौधे सुप्तावस्था में होते हैं. जिससे इन्हें नई जगह सेट होने में मदद मिलती है. 

    यह भी पढ़ें: इस राज्य में बदल गए फसल ऋण योजना के नियम, अब 3 लाख तक पर नहीं देना होगा ब्याज

    कीवी की अच्छी ग्रोथ के लिए ऐसा इलाका बढ़िया माना जाता है जहां गर्मियों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा न जाए और सर्दियों में हल्की ठंडक बनी रहे. इसके पौधों को तेज धूप और पाले से बचाना होता है. इसलिए इसकी बागवानी के लिए पहाड़ी या कम तापमान वाले क्षेत्र सबसे मुफीद होते हैं.

    इतने साल तक मिलते हैं फल

    अगर कमाई और मुनाफे की बात करें तो कीवी का एक पौधा लगाने के बाद लगभग 4 से 5 साल में फल देना शुरू कर देता है. लेकिन एक बार फसल तैयार होने पर यह अगले 35 से 40 सालों तक लगातार फल देता है. कीवी के एक मैच्योर पौधे से सीजन में आराम से 40 से 80 किलोग्राम तक फल मिल जाते हैं. 

    इतनी होती है एक साल में कमाई

    बाजार में कीवी का एक सिंगल पीस भी 30 से 40 रुपये का बिकता है और थोक भाव में यह 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक आसानी से निकल जाता है. अगर आप एक एकड़ में भी इसकी सही बागवानी करते हैं. तो सारा खर्च निकालकर साल भर में 5 से 8 लाख रुपये की इनकम बहुत ही आराम से हो जाती है.

    यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देती है ये बकरी, जानें कितनी है कीमत?

    Click here to Read More
    Previous Article
    ढूंढने से भी नहीं मिलेगा एक भी खरपतवार, धान की बुवाई के 10 दिन बाद करें इस सस्ती दवा का छिड़काव
    Next Article
    गांव में है जमीन तो खोल सकते हैं बीज भंडार, जानें लाइसेंस का पूरा प्रोसेस

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment