SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI; पढ़ें क्या है मामला

    3 weeks ago

    देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को और सरल, साफ और किसानों के अनुकूल बनाने की तैयारी कर ली है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया है कि इस योजना के लिए नई गाइडलाइन जारी की जाएंगी, ताकि किसानों को लोन लेने में कम परेशानी हो और समय पर उन्हें पैसा मिल सके. इस कदम से खेती के साथ-साथ उससे जुड़े काम करने वाले मजदूरों और छोटे किसानों को भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.

    RBI की नई योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ाया जाएगा. खेती और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों के लिए जो अलग-अलग नियम थे, उन्हें एक साथ लाकर अपडेट किया जाएगा. इसका मकसद यह है कि किसानों को अलग-अलग नियम समझने में दिक्कत न हो और बैंक भी आसानी से लोन दे सकें.

    प्रस्तावित बदलावों में फसल के मौसम को एक जैसा करना, KCC की अवधि को बढ़ाना और हर फसल चक्र के हिसाब से लोन की सीमा तय करना शामिल है. इससे किसानों को बार-बार कागजी काम नहीं करना पड़ेगा और जरूरत के समय पैसा आसानी से मिल सकेगा.

    KCC की अवधि 6 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव

    अब तक किसान क्रेडिट कार्ड की अवधि सीमित रहती थी, लेकिन नई गाइडलाइन के तहत इसे 6 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. इससे किसानों को हर साल नया कार्ड बनवाने या बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लंबे समय तक एक ही कार्ड से काम चलने से खेती की योजना बनाना भी आसान होगा.

    तकनीक से जुड़े खर्चों को भी मिलेगी मंजूरी

    खेती में अब तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर, छोटे कृषि यंत्र और डिजिटल उपकरणों की जरूरत भी किसानों को पड़ती है. RBI की नई गाइडलाइन में तकनीक से जुड़े खर्चों को भी KCC के तहत लोन में शामिल करने की बात कही गई है. इससे आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की लागत भी कम हो सकेगी.

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत किसानों को सस्ती दर पर और बिना झंझट लोन देने के लिए की गई थी. इसका मकसद यह है कि किसान अपनी खेती की छोटी और बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें. इसमें बीज, खाद, दवा, सिंचाई, फसल कटाई के बाद के खर्च और घरेलू जरूरतों के लिए भी लोन लिया जा सकता है.

    कितनी राशि का लोन मिलता है?

    संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. इस पर ब्याज दर 7 फीसदी रखी गई है. अगर किसान समय पर लोन चुका देता है, तो उसे 3 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलती है. इस तरह प्रभावी ब्याज दर घटकर सिर्फ 4 फीसदी रह जाती है.

    कौन-कौन ले सकता है KCC?

    किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा कई तरह के किसान ले सकते हैं. इसमें जमीन के मालिक किसान, संयुक्त किसान, किराए पर खेती करने वाले किसान, बटाईदार और मौखिक पट्टेदार शामिल हैं. इसके अलावा स्वयं सहायता समूह (SHG) और किसानों के संयुक्त समूह भी इस योजना के तहत आते हैं.

    यह भी पढ़ें- Agriculture Budget 2026: बजट में खेती से कमाई बढ़ाने पर जोर, डेयरी-मुर्गी पालन से लेकर नारियल और चंदन तक बड़ी योजना

    Click here to Read More
    Previous Article
    कब बदलनी चाहिए पुराने फोन की बैटरी? ये संकेत दिखें तो समझो आ गया टाइम
    Next Article
    चंदन-काजू-कोको-अखरोट-बादाम और नारियल की खेती करने वालों को होगा फायदा, जानें सरकार से कैसे मिलेगी मदद?

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment