SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सर्दियों में घर के अंदर लगाने लायक पांच फलदार पौधे, जानें कौन-कौन से पौधे लगा सकते हैं?

    3 months ago

    ठंड के मौसम में पौधे उगाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि मिट्टी ठंडी रहती है और धूप भी कम मिलती है ऐसे में लोग सोचते हैं कि फलदार पौधे घर के अंदर नहीं उग सकते लेकिन कुछ पौधे ऐसे हैं, जो कम रोशनी और ठंड के मौसम में भी गमले में बहुत अच्छे से बढ़ते हैं. फल या फूल भी देते रहते हैं यहां हम आपको पांच ऐसे फलदार पौधों और दो फूलों के पौधों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर के अंदर खिड़की बालकनी या कमरे में आराम से रख सकते हैं.

    आइए जानते हैं कौन से वह 5 फलदार पौधे जो सर्दियों में घर के अंदर आसानी से उगते हैं.

    नींबू

    नींबू का पौधा सर्दियों में भी घर के अंदर आसानी से बढ़ जाता है इसकी खुशबूदार पत्तियां घर को ताजगी देती हैं यह कम धूप में भी चल जाता है और सही देखभाल से साल भर फल देता है

    स्ट्रॉबेरी

    स्ट्रॉबेरी का पौधा छोटा होता है और घर के अंदर गमले में बहुत जल्दी बढ़ता है इसकी लाल मीठी स्ट्रॉबेरी देखने में भी सुंदर लगती है और इसे ज्यादा पानी या तेज धूप की जरूरत नहीं होती है.

    अंजीर

    अंजीर का पौधा गमले में बहुत अच्छे से चलता है सर्दी में भी इसकी पत्तियां हरी रहती हैं अगर इसे खिड़की के पास हल्की रोशनी मिलती रहे तो यह फूल और फल दोनों देता रहता है.

    यह भी पढ़ें- यूपी सरकार की बड़ी सौगात किसानों को 60% सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप, जल्दी करें आवेदन

    संतरा

    यह छोटा मीठा संतरा देने वाला पौधा घर के अंदर बहुत सुंदर लगता है इसका पौधा कम देखभाल में भी बढ़ जाता है और ठंड में भी हरी पत्तियां बनाए रखता है.

    अनानास

    अनानास का पौधा देखने में आकर्षक होता है इसकी लंबी पत्तियां घर को सुंदर लुक देती हैं इसे हल्की धूप या खिड़की की रोशनी मिल जाए तो यह सर्दियों में भी बढ़ता रहता है.

    यह भी पढ़ें  - एक ही खेत में कैसे उगा सकते हैं फूल, सब्जी और अनाज, किसान भाई सीख लें फायदे का सौदा

    Click here to Read More
    Previous Article
    iPhone 16, iPhone 17 और iPhone Air को सस्ते में खरीदने का मौका, ब्लैक फ्राइडे सेल का उठाएं फायदा, चेक करें डील
    Next Article
    यूपी सरकार की बड़ी सौगात किसानों को 60% सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप, जल्दी करें आवेदन

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment