SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अपने खेत में कैसे कर सकते हैं मल्टी लेयर फार्मिंग, एक ही खेत में होती हैं चार-चार फसलें

    1 day ago

    Multilayer Farming: आजकल के इस दौर में खेती का पूरा तरीका बदल चुका है. अगर आप पारंपरिक खेती छोड़कर कम जमीन से बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं. तो मल्टी लेयर फार्मिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस एडवांस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप एक ही खेत में एक ही समय पर चार-चार फसलें आसानी से उगा सकते हैं.

    यह मॉडल हमारे नेचुरल रिसोर्सेज जैसे जमीन, पानी और धूप का सबसे स्मार्ट इस्तेमाल करना सिखाता है.  जब सारे संसाधन सही तरीके से यूटिलाइज होते हैं. तो फसलों की उपज और आपकी इनकम अपने आप बढ़ जाती है. इस फार्मिंग में रिस्क बहुत कम होता है क्योंकि अगर कोई एक फसल खराब भी हो जाए तो बाकी की तीन फसलें आपकी जेब को हमेशा पैसों से भरा रखती हैं.

    चार फसलों का स्ट्रक्चर

    इस फार्मिंग का पूरा स्ट्रक्चर पौधों की अलग-अलग ऊंचाई और उनके बढ़ने के समय को देखकर तैयार किया जाता है. इसमें सबसे पहली लेयर जमीन के अंदर काम करती है. जहां कंद वाली फसलें जैसे अदरक, हल्दी या आलू लगाई जाती हैं. इसके ठीक ऊपर जमीन की सतह पर यानी दूसरी लेयर में छोटी हाइट वाली पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी या धनिया बोया जाता है. 

    यह भी पढ़ें: बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद

    तीसरी लेयर के लिए खेत में बांस और तार की मदद से एक मजबूत मंडप तैयार किया जाता है. जिस पर बेल वाली सब्जियां जैसे करेला या परवल ऊपर चढ़ाई जाती हैं. सबसे टॉप यानी चौथी लेयर में फलदार पौधे जैसे पपीता या नींबू रोपे जाते हैं. जो बिना किसी बाधा के ऊपर बढ़ते रहते हैं.

    खेत की तैयारी का तरीका

    इस स्मार्ट तकनीक को शुरू करने के लिए सबसे पहले मिट्टी का ट्रीटमेंट करना जरूरी है. इसके लिए एक एकड़ खेत में 100 किलो चूना और 50 किलो नीमखली पाउडर डालकर जुताई कर दें और 15 दिन धूप लगने दें. इसके बाद बांस और तारों से मंडप का ढांचा तैयार करें जिसमें शुरुआत में करीब सवा लाख रुपये का वन-टाइम इन्वेस्टमेंट आता है.

    इतना होता है मुनाफा

    फरवरी में जमीन के नीचे कंद वाली फसल लगाकर इस सफर की शुरुआत करें. इस तरीके से खेती करने से आपकी लेबर कॉस्ट और खाद-पानी का खर्च बहुत कम हो जाता है क्योंकि एक ही बार की मेहनत में चारों फसलों को पूरा पोषण मिल जाता है और आपकी तिजोरी चौगुनी कमाई से भर जाती है.

    यह भी पढ़ें: बारिश के सीजन में खाली पड़ी जमीन पर करें इस फसल की खेती, कुछ ही दिन में होगी तगड़ी कमाई

    Click here to Read More
    Previous Article
    इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
    Next Article
    जून के महीने में लगाएं ये 6 बंपर मुनाफा देने वाली सब्जियां, कम लागत में होगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment