SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड

    1 day ago

    Quinoa Farming: आज के मार्केट में हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोग बहुत ज्यादा कॉन्शियस हो गए हैं. इसी वजह से एक विदेशी अनाज की डिमांड इंटरनेशनल और लोकल मार्केट में अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है. इस जादुई अनाज का नाम है किनोवा. अपनी जबरदस्त न्यूट्रिशनल वैल्यू के कारण इसे सुपर मदर ग्रेन भी कहा जाता है. पारंपरिक फसलों जैसे गेहूं, धान और सरसों के मुकाबले इसकी खेती किसानों के लिए एक बहुत ही प्रॉफिटेबल बिजनेस साबित हो रही है. 

    खास बात यह है कि किनोवा की खेती में लागत बहुत कम आती है और यह कम समय में तैयार होकर बंपर मुनाफा देती है. अगर हमारे देश के किसान भाई लीक से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो किनोवा की एडवांस फार्मिंग उनके लिए अमीर बनने का सबसे बेस्ट शॉर्टकट बन सकती है.

    क्या है किनोवा? 

    मूल रूप से अमेरिका की एंडीज पहाड़ियों पर उगने वाला किनोवा दिखने में भले ही हमारे देश के बथुआ कुल का पौधा लगता है. लेकिन यह उससे काफी अलग है. जहां बथुआ की पत्तियों का इस्तेमाल होता है वहीं किनोवा के बीजों को बिल्कुल गेहूं और धान की तरह यूज किया जाता है. इसे एक कूट अनाज माना जाता है जो न्यूट्रिशन का पावरहाउस है. 

    क्यों है इसकी इतनी डिमांड?

    इसके छोटे-छोटे बीजों के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. आजकल के दौर में डॉक्टरों से लेकर डाइटिशियन तक हर कोई फिट रहने के लिए इसे खाने की सलाह दे रहा है. खासतौर पर बड़े शहरों और अमीर लोगों के बीच इस सुपरफूड का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है जिससे इसकी कीमतें मार्केट में बहुत हाई रहती हैं.

    यह भी पढ़ें: अपने खेत में कैसे कर सकते हैं मल्टी लेयर फार्मिंग, एक ही खेत में होती हैं चार-चार फसलें

    खेती करने का सही तरीका 

    इस विदेशी फसल की खेती का तरीका हमारे यहां के पारंपरिक तौर-तरीकों से थोड़ा अलग है. इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए भुरभुरी मिट्टी और 18 से 24 डिग्री सेल्सियस का बढ़िया तापमान सबसे बेस्ट माना जाता है. खेत तैयार करते समय मिट्टी की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देना पड़ता है ताकि बीजों का अंकुरण सही से हो सके. इसकी फसल में लाल, हरे और बैंगनी रंग के पौधे आपके पूरे खेत को शानदार लुक देते हैं. 

    इतनी होती है कमाई

    किनोवा की सबसे अच्छी बात यह है कि यह कम पानी और कम देखरेख में भी बहुत बेहतरीन पैदावार दे देती है. इंटरनेशनल मार्केट में भारी डिमांड होने के कारण इसकी फसल बहुत महंगे दामों पर बिकती है जिससे किसानों को अपनी लागत के मुकाबले कई गुना ज्यादा रिटर्न मिलता है.

    यह भी पढ़ें: जून के महीने में लगाएं ये 6 बंपर मुनाफा देने वाली सब्जियां, कम लागत में होगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

    Click here to Read More
    Previous Article
    Tobacco Farming: कैसे की जाती है तंबाकू की खेती, इसके लिए कैसे मिलता है लाइसेंस? 
    Next Article
    अपने खेत में कैसे कर सकते हैं मल्टी लेयर फार्मिंग, एक ही खेत में होती हैं चार-चार फसलें

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment